झाझा: नारगंजो में स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय की दीवार बाउंड्री में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
Jhajha, Jamui | Oct 20, 2024 बलियाडीह पंचायत के आदिवासी टोला नारगंजो में स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय की दीवार बाउंड्री निर्माण में गंभीर अनियमितताओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार की दोपहर 1 बजे प्रदर्शन किया और बताया कि बाउंड्री में उपयोग किए जाने वाले सीमेंट, छड़, आदि सामग्री गुणवतापूर्ण नही है जिससे दीवार का निर्माण मानक के अनुरूप नही हो रहा है और यह कभी भी फिर गिर सकता है।