क्वारी नदी के घाट पर मिला अज्ञात किशोर का श.व, शिनाख्त के प्रयास तेज
मुरैना। देवगढ़ थाना क्षेत्र के तिलावली गांव के पास क्वारी नदी के घाट पर बुधवार को एक किशोर का श.व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। श.व की हालत खराब बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने नदी के घाट पर श.व पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श.व को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृ.तक किशोर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही श.व की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।
किशोर नदी के घाट तक कैसे पहुंचा और उसकी मौ.त किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौ.त के कारण और पूरे घटनाक्रम का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
#मुरैना #morena