आरोन: मुंडरा रोड पर पानी की टंकी के पास हुए झगड़े में बीच-बचाव करने गए व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज
आरोन नगर के मुंडरा रोड पर पानी की टंकी के पास बबलू प्रजापति और सुनील अहिरवार में झगड़ा हो रहा था। फरियादी दुर्गेश शर्मा बीच बचाव में मारपीट के आरोप लगाए है। शिकायत में आरोन थाना पुलिस को बताया, दोनों को झगड़ा करने से रोका तो, बबलू प्रजापति ने पकड़ लिया। अंतिम प्रजापति ने कुल्हाड़ी सर में दे मारी। जिससे घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।