आरोन: रिजोदा गांव की पुलिया से आरोन थाना पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े, चोरी की दो बाइक की बरामद
गुना के आरोन थाना क्षेत्र की रिजोदा गांव की पुलिया से पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े हैं। थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान ने 4 जून को बताया, दोनों बाइक चोर संजू भील और मुकेश भील ग्राम रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा के है। एक बाइक आरोन से एवं दूसरी आगर जिले से चुराई थी। चोरी की दोनों बाइक आरोपियों से बरामद की है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।