आरोन: आरोन में बैंक से ₹17 लाख निकालने गए व्यापारी से कट्टा अड़ाकर लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाशो को आरोन पुलिस ने पकड़ा
आरोन नगर में व्यापारी अखिलेश कुमार जैन से 30 मई को बैंक के बाहर कट्टा अड़ाकर ₹17 लाख की लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाश राहुल कुशवाहा निवासी कुसमोदा गुना, बंटी सहरिया निवासी गणेशपुरा को आरोन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सतीश चौहान ने 5 जून को बताया, 15 अप्रैल 2024 को भी एक पेट्रोल पंप संचालक से ₹6,95000 लाख की लूट हुई थी 18,500 रुपए बरामद किए।