बहेड़ी: बिना आईएसटीपी और वैध परमिट के यूपी की सीमा में घुसे ट्रक को एसडीएम ने देवरनिया थाना क्षेत्र में पकड़ा
पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से यूपी में बिना (आईएसटीपी) यानी इंटर स्टेट ट्रांज़िट पास के एंटर हो रही रेता बजरी आदि भरी गाड़ियों ट्रक डंफर आदि के खिलाफ एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा द्वारा लगातार कारवाई जारी है इसी क्रम में उत्तराखंड से यूपी की सीमा में पहुंचे एक ट्रक को बरेली नैनीताल हाईवे पर देवरनिया थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान देर रात पकड़ा गया ।