नारायणपुर: कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं से मिले एसपी, बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने मंगलवार को कस्तूरबा विद्यालय, बिहपुर का दौरा कर छात्राओं से मुलाकात की और संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने को प्रेरित किया। एसपी ने छात्राओं को सही दिशा में आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मार्गदर्शन दिया।