सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर ने स्थानीय वार्ड पार्षदों के साथ बैठक का आयोजन किया
एनटीपीसी विंध्याचल सीएसआर द्वारा नववर्ष की शुरुआत के साथ ही स्थानीय वार्ड पार्षदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सीएसआर मद किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई एवं प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक मे वार्ड पार्षदों द्वारा अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए उक्त कार्यों को कराए जाने हेतु अनुरोध किया गया।