सिंगरौली: मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत वार्ड नंबर-39 में शिविर का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओ में शत - प्रतिशत पात्र हितग्राहियो को लाभ दिलाने हेतु 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक निगम के हर वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 03/01/2025 को राजीव वार्ड 39 मे बलियरी रोड मे शिविर लगाया गया। जिसमें सैकड़ो हितग्राहियों ने लाभ उठाया।