सिंगरौली: निगम आयुक्त ने बेसहारा लोगों और फुटपाथ पर सोने वालों को आश्रय स्थल में रहने के लिए प्रेरित करने को कहा
नगर पालिक निगम अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री आश्रय स्थल योजना के तहत शहर में दो आश्रय स्थलो का संचालन किया जा रहा है जिनमें एक बैढन एवं दूसरा मोरवा निगम उप कार्यालय के परिसर में संचालित है निगम आयुक्त द्वारा नगर वासियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं से आग्रह किया गया है कि अगर कही भी खुले आसमान के नीचे कोई व्यक्ति सो रहे है तो उन्हे आश्रय स्थल पहुंचने में सहयोग करें