सिंगरौली: कांटा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, दो लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने निकाला
शुक्रवार की दोपहर मोरवा क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां कांटा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण इसमें ट्रेलर चालक समेत खलासी फस गए। सूचना मिलते ही मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी के निर्देश पर तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंची मोरवा पुलिस ने दोनों फंसे घायलों को किसी तरह ट्रेलर से निकालकर अस्पताल भेजा है।