गोरखपुर: करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
गोरखपुर के रुस्तमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।बताया जा रहा है कि बिजली के करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।घटना की जानकारी मिलते ही युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।