मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में युवक गोविंद कुमार की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच कर रही है
Munger, Munger | May 2, 2025 शुक्रवार की रात करीब 10:00 बजे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 35 के रहने वाले गोविंद कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ,कासिम बाजार थाना अध्यक्ष रूबिकांत कश्यप,पूरब सराय थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार पहुंच कर परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे की कारणों का पता लगाने के लिए जुट गए।