पडरौना: कुबेरस्थान थाने की पुलिस टीम ने 9 साल से फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुशीनगर के थाना कुबेरस्थान पुलिस टीम ने गुरुवार को कुबेरस्थान क्षेत्र से 9 साल से फरार चल रहे एक वारण्टी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त श्रीकान्त यादव, जो कि राजदेव यादव का पुत्र है और लक्ष्मीपुर, थाना कुबेरस्थान का निवासी है, उस पर साल 2015 में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मुकदमे में वारंट जारी था। अपराधियों की धरपकड़ रहेगा जारी।