पडरौना: कुशीनगर को मिला नया कप्तान, महेंद्र सिंह तंवर ने संभाला डीएम का कार्यभार, नवागत डीएम का जिले में गर्मजोशी से हुआ स्वागत
कुशीनगर में आज नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है।गुरुवार को नवागत डीएम कोषागार कार्यालय के डबल लॉकर कक्ष में कार्यभार ग्रहण करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर सीडीओ गुंजन द्विवेदी, ADM वैभव मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।