पडरौना: कोतवाली पड़रौना पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद भेजा जेल
कुशीनगर जिले में एसपी के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पडरौना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। आज बुधवार को अपहरण और दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर पुलिस भेजी जेल। कोतवाली पडरौना क्षेत्र का है,जहां पुलिस ने आरोपी गोबरी उर्फ गोपाल, पुत्र जोखू राजभर निवासी पंचफेड़ा थाना पडरौना, को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर भेजा जेल।