पडरौना: कुशीनगर के पड़रौना नगर में आतंक के खिलाफ गूंजा गुस्सा, व्यापारियों ने आतंकवाद का पुतला फूंका, पाकिस्तान विरोधी लगाए नारे
कुशीनगर जिले के पड़रौना में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के विरोध में आज बुधवार को व्यापारियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। पडरौना शहर में दरबार रोड स्थित छुछिया गेट पर,पूर्वांचल व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।सदर विधायक के प्रतिनिधि संतोष जायसवाल की अगुवाई मे यह विरोध प्रदर्शन हुआ