नाथनगर: मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया वार्ड 10 बीसटोला में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई है. जिसमे दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक पक्ष से रोड किनारे गाय दूह रहा था. तभी दूसरे पक्ष से उस और से अपने सांड को लेकर जा रहा था तभी गाय हड़क गई और दूध से भरा बाल्टी गिर गया।