नाथनगर: बिहारीपुर गांव से जोड़ने के लिए सर्विस रोड की मांग, एनएचएआई के पदाधिकारियों के साथ गांव वालों ने की बैठक #jansamasya
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिहारीपुर स्थित फोरलेन सड़क पर स्थानीय लोगों के द्वारा बीते कुछ दिन पूर्व बॉस बल्ला लगाकर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क जाम कर दिया था और कार्य को रोक दिया था। शुक्रवार को करीब 11 बजे पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल सहित ग्रामीणों और एनएचएआई के पदाधिकारी के बीच बैठक हुई।