नाथनगर: नाथनगर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल
नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक ट्रेन नाथनगर स्टेशन पर रुकी, जैसे ही ट्रेन खुली और थोड़ा तेज हुई तब युवक ट्रेन से कूद गया। जैसे ही कूड़ा उसका पैर स्लिप करने की वजह से वह मुंह बल गिर गया।