मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम साढ़े छह बजे करीब एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। हालांकि नाथनगर और मधुसूदनपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर महिला का शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।