सदर: विजयदशमी पर रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, गंदगी रूपी रावण के अंत का दिया गया संदेश
Sadar, Varanasi | Oct 20, 2026 वाराणसी। विजयदशमी पर नमामि गंगे की ओर से रामघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मां गंगा की आरती उतारकर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर और तिरंगा लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।