लखीसराय: लखीसराय के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती.ऑडी एवं डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की हुई जांच
मंगलवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात में वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर गश्ती दल,ऑडी तथा डायल 112 ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच किया गया. अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.