जगाधरी: जिले में संयुक्त अभियान चलाते हुए पुलिस ने पांच स्थानों से पांच आरोपियों को 435 शराब की बोतल के साथ किया गिरफ्तार
यमुनानगर के चुनाव के मध्य नजर प्रशासन पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है। इसको लेकर सभी थाना प्रभारी के द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया गया है। जिसे मौके पर 435 शराब की बोतल भी बरामद हुई है। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।