जगाधरी: भगत सिंह चौक पर मृत अवस्था में मिला एक व्यक्ति का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की शुरू
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी कुशल पाल ने जानकारी देते बताया कि उनको सूचना मिली थी भगत सिंह चौक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जिसकी सूचना दुकानदारों ने दी थी। मौके पर पहुंचकर उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला है। जिस पर नाम रामकिशन पता शामली का रहने वाला लिखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस उसके परिजनों की तलाश कर रही है। ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।