जगाधरी: कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला को साढ़ौरा से दोबारा से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने यमुनानगर पहुंचने पर किया स्वागत
कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर पहली लिस्ट के अंदर साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला को दोबारा से प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर जब आज वह यमुनानगर पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने मुस्ताबाद में उनका जोरदार स्वागत किया। और उनको रोड शो के माध्यम से घर तक ले जाया गया। उन्होंने भी अपनी जीत का दूसरी बार दावा किया।