जगाधरी: गांधीनगर क्षेत्र से 900 ग्राम गांजा पती के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
गांधीनगर थाना प्रभारी मैहरूफ ने बताया कि लगातार नशे को लेकर उनकी टीम कार्य कर रही है। गांधीनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के द्वारा गंज पत्ती बेचने की सूचना मिली थी। मौके से उसे गिरफ्तार किया गया जिससे 900 ग्राम गांजा पत्ती भी बरामद हुई है। जिसके बाद मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।