मंडला: अक्षरधाम कॉलोनी के पीछे फेंसिंग पोल पर लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
Mandla, Mandla | May 8, 2026 जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार 4 बजे अक्षरधाम कॉलोनी के पीछे एक फेंसिंग पोल पर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान नकावल गांव निवासी राकेश भारतीय के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राकेश भारतीय लगभग पांच दिन पहले मजदूरी करने नागपुर के लिए निकला था।