हुज़ूर: कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, सफाई में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
Huzur, Bhopal | Nov 4, 2025 भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मंगलवार को अचानक जेपी अस्पताल पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, सफाई और स्टाफ की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।