हुज़ूर: 120 ट्रैक्टरों के साथ किसानों का हल्ला बोल, भारतीय किसान संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
Huzur, Bhopal | Nov 4, 2025 भोपाल से 42 किमी दूर बैरसिया तहसील परिसर के पास मंगलवार को किसानों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले धरना दिया। दोपहर बाद करीब 120 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ किसान भोपाल की ओर कूच करने लगे, लेकिन पुलिस ने बेरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया।