ग्राम पंचायत टेढ़ा में नमामि गंगे की पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सीसी की रिपेयर नहीं होने से पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। इससे ग्रामीण परेशान है। टेढ़ा गांव निवासी इंद्रपाल यादव, कमल सिंह, शानू सिंह, रमाशंकर नामदेव, अरविंद श्रीवास्तव आदि ने बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन के लिए खोदी गई सीसी को आज तक रिपेयर नहीं किया गया है।