चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कप्तान बदले
डॉ. मंजूनाथ टीसी हटाए गए, अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए एसएसपी; मणिकांत मिश्रा को फिर मिली ऊधमसिंह नगर की कमान
देहरादून। उत्तराखंड में चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इसके तहत कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं।
नैनीताल में डॉ. मंजूनाथ टीसी को हटाकर अर्पण यदुवंशी को नया एसएसपी बनाया गया है, जबकि मणिकांत मिश्रा को एक बार फिर ऊधमसिंह नगर जिले की कमान सौंपी गई है। तबादला सूची में शामिल अन्य अधिकारियों के नाम और नई तैनाती का विवरण भी सामने आया है।
Champawat, Champawat | Nov 25, 2026