चालान नहीं, हेलमेट देकर एसएसपी ने समझाया जिंदगी की सुरक्षा का महत्व
रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर एसएसपी अजय गणपति ने वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर किया जागरूक
रुद्रपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जागरूकता की अनूठी पहल की। रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं बिना हेलमेट वाहन चला रहे दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान वाहन चालकों को चालान करने के बजाय हेलमेट देकर जीवन की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एसएसपी ने दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पीछे बैठने वाली सवारी को भी हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने समझाया कि हेलमेट केवल पुलिस के चालान से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है।
पुलिस की इस पहल के जरिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।
याद रखें, हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें।
#UttarakhandPolice #UdhamSinghNagarPolice #RoadSafety #HelmetSafety #ChampawatKhabar
Champawat, Champawat | Nov 22, 2026