खैरलांजी: मोवाड़ ग्राम सभा में चप्पल कांड, सरपंच का वीडियो वायरल; कलेक्टर से शिकायत की तैयारी
जनपद पंचायत खैरलांजी की ग्राम पंचायत मोवाड़ में 18 अगस्त को आयोजित ग्राम सभा उस समय हंगामे में बदल गई, जब पंचायत के कामकाज को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। आरोप है कि सवालों से नाराज होकर सरपंच वर्षा पति होलूराम कहालकर ने पहले ग्रामीणों की ओर उंगली दिखाई और इसके बाद पैर से चप्पल उठाकर हाथ में लेते हुए ग्रामीणों की ओर इशारा किया। इस घटनाक्रम का वीडियो 19 अगस्त