Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image

पात्र वृद्धजनों के लिए चला ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’, == 1539 हितग्राहियों की पेंशन हुई पुनः प्रारंभ == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नेतृत्व में प्रशासन की अभिनव पहल == जिले में पात्र वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु चलाए गए ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ को प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि 18 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चले इस विशेष अभियान के अंतर्गत 1664 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई थी, जिनमें से 1539 वृद्धजनों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर उनकी बंद पेंशन पुनः चालू कराई गई। रात्रि चौपाल और ग्राम भ्रमण से मिली समस्या की जानकारी कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि अनेक वृद्धजन पात्र होने के बावजूद पेंशन से वंचित हैं। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण उनकी पेंशन 8 से 9 माह से बंद थी और वे लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। उन्होने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधितो को तत्काल निर्देशित किया कि डाटा विश्लेषण कर ऐसे 1664 हितग्राहियों की सूची तैयार कराई जाये, जो पात्र होने के बावजूद शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। गाँव-गाँव चस्पा की गई सूची, अधिकारियों की हुई कार्यशाला अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची गाँव-गाँव चस्पा की गई। आधार केंद्र प्रभारियों, जनपद पंचायत के सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। घर-घर पहुँचकर किया गया ई-केवाईसी अभियान के दौरान आधार केंद्र प्रभारियों, रोजगार सहायकों, सचिवों एवं वार्ड प्रभारियों की टीमों ने घर-घर जाकर वृद्धजनों का ई-केवाईसी कराया। आधार केंद्र प्रभारी अपने साथ बायोमेट्रिक एवं आइरिस डिवाइस लेकर पहुँचे। वृद्धजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पहले उनके हाथ धुलवाए गए, क्रीम लगाई गई और फिर दसों उँगलियों से सफलतापूर्वक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई। उन्होने कहा शेष हितग्राही वर्तमान में जिले से बाहर हैं। उनके वापस आने पर उनकी भी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। प्रशासन की पहल से निःशुल्क हुआ ई-केवाईसी कार्य कलेक्टर श्री यादव ने कहा 1539 वृद्धजनों की लंबित पेंशन पुनः चालू कराई गई। यह वे हितग्राही थे जिनके संबंध में विभागीय पोर्टल पर पंचनामा अपलोड किया गया था कि सभी प्रयासों के बावजूद उनका ई-केवाईसी कार्य पूरा नहीं हो सका। कई वृद्धजन ऐसे थे जिनके पास ई-केवाईसी की फीस देने तक की आर्थिक स्थिति नहीं थी। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि किसी भी वृद्धजन से ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्णतः निःशुल्क कराया गया। उन्होंने कहा आधार केंद्र प्रभारियों द्वारा किए गए कार्य का भुगतान एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा, ताकि वृद्धजनों पर किसी प्रकार का आर्थिक भार न पड़े। अभियान के दौरान गठित टीमों की लगातार मॉनिटरिंग की गई तथा उन्हें समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पूरी टीम, संबंधित विभागों और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक मेहनत और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण यह अभियान सफल हो सका प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण बना अभियान ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। अभियान के माध्यम से हजारों वृद्धजनों को पुनः सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनके जीवन में राहत और विश्वास दोनों बढ़े हैं।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

MORE NEWS

एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

कीर्ति स्तंभ से बस स्टैंड तक प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण, अधिकारी व पुलिस बल रहे मौजूद

दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, जिले के राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

फ्लैग मार्च कोतवाली थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कीर्ति स्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, घंटाघर, बकौली चौराहा, बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद कर शहर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करने का संदेश दिया गया।

मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने भी संतोष व्यक्त किया।

एसपी आनंद कलादगी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कीर्ति स्तंभ से बस स्टैंड तक प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण, अधिकारी व पुलिस बल रहे मौजूद दमोह। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, जिले के राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। फ्लैग मार्च कोतवाली थाना परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों से गुजरा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कीर्ति स्तंभ चौक, अंबेडकर चौक, घंटाघर, बकौली चौराहा, बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद कर शहर में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करने का संदेश दिया गया। मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों ने भी संतोष व्यक्त किया।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

दमोह में शराब परिवहन का बड़ा भंडाफोड़: समय सीमा खत्म होने के डेढ़ घंटे बाद गुजर रहा था ट्रक, 1200 पेटी शराब जब्त

भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर हुई कार्रवाई, देहात थाने में उतारी गई पूरी खेप; वीडियो वायरल

दमोह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई में शराब परिवहन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने एक ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसमें 1200 पेटी शराब लोड थी। आरोप है कि शराब का परिवहन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP07 HB 5439 बटियागढ़ से जबलपुर की ओर जा रहा था। शराब परिवहन के लिए जारी ट्रांजिट परमिट (टीपी) की वैधता 11 जून की रात 11:50 बजे तक थी। नियमानुसार इस समय तक ट्रक को अपने गंतव्य जबलपुर पहुंच जाना था, लेकिन रात करीब 1:30 बजे यह ट्रक दमोह के इमलाई क्षेत्र से गुजरता मिला।

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि मौके पर पुलिस ने तत्काल जब्ती की कार्रवाई नहीं की और आबकारी विभाग के अधिकारियों के आने की बात कही गई। हालांकि बाद में ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।

शुक्रवार शाम देहात थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में ट्रक को खाली कराया गया। शराब की पेटियां उतारते समय का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में शराब की पेटियां ट्रक से उतारकर थाने में रखी जाती दिखाई दे रही हैं।

देहात थाने में पदस्थ एएसआई अकरम खान ने बताया कि रात के समय आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण विस्तृत कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को ट्रक को खाली कराकर शराब की गिनती कराई गई। जांच में ट्रक में कुल 1200 पेटी शराब पाई गई, जो पूरी तरह सीलबंद थी।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ट्रक का परिवहन परमिट समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद शराब का परिवहन जारी था। पूरी शराब को जब्त कर उसकी जब्ती तैयार कर ली गई है। मामले का प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को भेजा जाएगा। कलेक्टर स्तर पर नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किए जाने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में शराब परिवहन की निगरानी और परिवहन नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं पहली बार जिले में अब तक की सबसे अधिक 1200 पेटी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

दमोह में शराब परिवहन का बड़ा भंडाफोड़: समय सीमा खत्म होने के डेढ़ घंटे बाद गुजर रहा था ट्रक, 1200 पेटी शराब जब्त भगवती मानव कल्याण संगठन की सूचना पर हुई कार्रवाई, देहात थाने में उतारी गई पूरी खेप; वीडियो वायरल दमोह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई में शराब परिवहन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार देर रात भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने एक ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसमें 1200 पेटी शराब लोड थी। आरोप है कि शराब का परिवहन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP07 HB 5439 बटियागढ़ से जबलपुर की ओर जा रहा था। शराब परिवहन के लिए जारी ट्रांजिट परमिट (टीपी) की वैधता 11 जून की रात 11:50 बजे तक थी। नियमानुसार इस समय तक ट्रक को अपने गंतव्य जबलपुर पहुंच जाना था, लेकिन रात करीब 1:30 बजे यह ट्रक दमोह के इमलाई क्षेत्र से गुजरता मिला। भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि मौके पर पुलिस ने तत्काल जब्ती की कार्रवाई नहीं की और आबकारी विभाग के अधिकारियों के आने की बात कही गई। हालांकि बाद में ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। शुक्रवार शाम देहात थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में ट्रक को खाली कराया गया। शराब की पेटियां उतारते समय का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी संख्या में शराब की पेटियां ट्रक से उतारकर थाने में रखी जाती दिखाई दे रही हैं। देहात थाने में पदस्थ एएसआई अकरम खान ने बताया कि रात के समय आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण विस्तृत कार्रवाई नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को ट्रक को खाली कराकर शराब की गिनती कराई गई। जांच में ट्रक में कुल 1200 पेटी शराब पाई गई, जो पूरी तरह सीलबंद थी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि ट्रक का परिवहन परमिट समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद शराब का परिवहन जारी था। पूरी शराब को जब्त कर उसकी जब्ती तैयार कर ली गई है। मामले का प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को भेजा जाएगा। कलेक्टर स्तर पर नियमानुसार जुर्माना निर्धारित किए जाने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले में शराब परिवहन की निगरानी और परिवहन नियमों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं पहली बार जिले में अब तक की सबसे अधिक 1200 पेटी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

विश्व पर्यावरण बेलाताल में चला वृहद सफाई अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शहर के बेलाताल परिसर में वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। 

सुबह से ही नगर पालिका की टीम ने तालाब और आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य शुरू किया। अभियान में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी सहित अन्य अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान बेलाताल परिसर से कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

विश्व पर्यावरण बेलाताल में चला वृहद सफाई अभियान, अधिकारियों ने किया श्रमदान दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के तहत नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शहर के बेलाताल परिसर में वृहद सफाई अभियान आयोजित किया गया। सुबह से ही नगर पालिका की टीम ने तालाब और आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य शुरू किया। अभियान में जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन, नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी सहित अन्य अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान बेलाताल परिसर से कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

शासकीय कार्यालय में घुसकर लेखपाल से अभद्रता, मारपीट के प्रयास का आरोप; कर्मचारियों ने कोतवाली में दी शिकायत

दमोह। जिला पंचायत कार्यालय के समीप संचालित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग में शुक्रवार दोपहर एक ठेकेदार द्वारा कार्यालय में घुसकर लेखपाल से अभद्रता एवं मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभाग के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ लेखपाल राजीव लोचन चौबे ने बताया कि वे दोपहर करीब चार बजे अपने कक्ष में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार अमरदीप अग्रवाल कार्यालय पहुंचे और बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने धक्का देकर मारपीट का प्रयास किया। कक्ष से शोरगुल की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।

चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी कार्यपालन यंत्री को दी गई, जिनके निर्देश पर कोतवाली में लिखित शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बातचीत टेंडर संबंधी विषय पर हो रही थी। ठेकेदार को बताया गया था कि फिलहाल कोई नया टेंडर जारी नहीं हुआ है। इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई।
उधर, कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शासकीय कार्यालय में घुसकर लेखपाल से अभद्रता, मारपीट के प्रयास का आरोप; कर्मचारियों ने कोतवाली में दी शिकायत दमोह। जिला पंचायत कार्यालय के समीप संचालित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) विभाग में शुक्रवार दोपहर एक ठेकेदार द्वारा कार्यालय में घुसकर लेखपाल से अभद्रता एवं मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभाग के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंचकर ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग में पदस्थ लेखपाल राजीव लोचन चौबे ने बताया कि वे दोपहर करीब चार बजे अपने कक्ष में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ठेकेदार अमरदीप अग्रवाल कार्यालय पहुंचे और बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने धक्का देकर मारपीट का प्रयास किया। कक्ष से शोरगुल की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। चौबे ने बताया कि घटना की जानकारी कार्यपालन यंत्री को दी गई, जिनके निर्देश पर कोतवाली में लिखित शिकायत सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बातचीत टेंडर संबंधी विषय पर हो रही थी। ठेकेदार को बताया गया था कि फिलहाल कोई नया टेंडर जारी नहीं हुआ है। इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई। उधर, कोतवाली पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

नेकी की दीवार पर धार्मिक चित्रों को लेकर विवाद मामले में  रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष डॉ केदारनाथ शर्मा ने दी सफाई

कहा गंदगी फैला रहे लोगों को जागरूक करने बनवाई जा रही थी पेंटिंग

दमोह। शहर के कॉपरेटिव बैंक चौराहा स्थित वृद्धाश्रम के बाहर बनी ‘नेकी की दीवार’ जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई थी। यहां लोग अपने अनुपयोगी वस्त्र छोड़ सकते थे और जरूरतमंद उन्हें ले सकते थे। समय के साथ कुछ लोगों ने यहां गंदे कपड़े, पुराने गद्दे और अन्य अनुपयोगी सामान डालना शुरू कर दिया, जिससे स्थल की व्यवस्था प्रभावित होने लगी।

इस समस्या के समाधान के लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने दीवार पर धार्मिक चित्र बनवाने का निर्णय लिया, ताकि लोगों में जागरूकता आए और वे वहां कचरा न फेंकें। दीवार पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी की पेंटिंग बनाए जाने पर हिंदू संगठन के सदस्य नित्या प्यासी ने आपत्ति जताते हुए कोतवाली थाना में आवेदन देकर रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ. केदारनाथ शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी।

वहीं आज शुक्रवार दोपहर डॉ. शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि चित्र केवल स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से बनवाए गए थे। उन्होंने बताया कि आपत्ति के बाद पेंटिंग तत्काल हटवा दी गई थी।

नेकी की दीवार पर धार्मिक चित्रों को लेकर विवाद मामले में रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष डॉ केदारनाथ शर्मा ने दी सफाई कहा गंदगी फैला रहे लोगों को जागरूक करने बनवाई जा रही थी पेंटिंग दमोह। शहर के कॉपरेटिव बैंक चौराहा स्थित वृद्धाश्रम के बाहर बनी ‘नेकी की दीवार’ जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई थी। यहां लोग अपने अनुपयोगी वस्त्र छोड़ सकते थे और जरूरतमंद उन्हें ले सकते थे। समय के साथ कुछ लोगों ने यहां गंदे कपड़े, पुराने गद्दे और अन्य अनुपयोगी सामान डालना शुरू कर दिया, जिससे स्थल की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। इस समस्या के समाधान के लिए रेडक्रॉस सोसायटी ने दीवार पर धार्मिक चित्र बनवाने का निर्णय लिया, ताकि लोगों में जागरूकता आए और वे वहां कचरा न फेंकें। दीवार पर भगवान श्रीराम और हनुमानजी की पेंटिंग बनाए जाने पर हिंदू संगठन के सदस्य नित्या प्यासी ने आपत्ति जताते हुए कोतवाली थाना में आवेदन देकर रेडक्रॉस अध्यक्ष डॉ. केदारनाथ शर्मा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। वहीं आज शुक्रवार दोपहर डॉ. शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि चित्र केवल स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से बनवाए गए थे। उन्होंने बताया कि आपत्ति के बाद पेंटिंग तत्काल हटवा दी गई थी।

Damoh, Damoh | Jun 13, 2026

पात्र वृद्धजनों के लिए चला ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’, == 1539 हितग्राहियों की पेंशन हुई पुनः प्रारंभ == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नेतृत्व में प्रशासन की अभिनव पहल == जिले में पात्र वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु चलाए गए ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ को प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि 18 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चले इस विशेष अभियान के अंतर्गत 1664 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई थी, जिनमें से 1539 वृद्धजनों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर उनकी बंद पेंशन पुनः चालू कराई गई। रात्रि चौपाल और ग्राम भ्रमण से मिली समस्या की जानकारी कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि अनेक वृद्धजन पात्र होने के बावजूद पेंशन से वंचित हैं। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण उनकी पेंशन 8 से 9 माह से बंद थी और वे लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। उन्होने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधितो को तत्काल निर्देशित किया कि डाटा विश्लेषण कर ऐसे 1664 हितग्राहियों की सूची तैयार कराई जाये, जो पात्र होने के बावजूद शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। गाँव-गाँव चस्पा की गई सूची, अधिकारियों की हुई कार्यशाला अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची गाँव-गाँव चस्पा की गई। आधार केंद्र प्रभारियों, जनपद पंचायत के सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। घर-घर पहुँचकर किया गया ई-केवाईसी अभियान के दौरान आधार केंद्र प्रभारियों, रोजगार सहायकों, सचिवों एवं वार्ड प्रभारियों की टीमों ने घर-घर जाकर वृद्धजनों का ई-केवाईसी कराया। आधार केंद्र प्रभारी अपने साथ बायोमेट्रिक एवं आइरिस डिवाइस लेकर पहुँचे। वृद्धजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पहले उनके हाथ धुलवाए गए, क्रीम लगाई गई और फिर दसों उँगलियों से सफलतापूर्वक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई। उन्होने कहा शेष हितग्राही वर्तमान में जिले से बाहर हैं। उनके वापस आने पर उनकी भी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। प्रशासन की पहल से निःशुल्क हुआ ई-केवाईसी कार्य कलेक्टर श्री यादव ने कहा 1539 वृद्धजनों की लंबित पेंशन पुनः चालू कराई गई। यह वे हितग्राही थे जिनके संबंध में विभागीय पोर्टल पर पंचनामा अपलोड किया गया था कि सभी प्रयासों के बावजूद उनका ई-केवाईसी कार्य पूरा नहीं हो सका। कई वृद्धजन ऐसे थे जिनके पास ई-केवाईसी की फीस देने तक की आर्थिक स्थिति नहीं थी। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि किसी भी वृद्धजन से ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्णतः निःशुल्क कराया गया। उन्होंने कहा आधार केंद्र प्रभारियों द्वारा किए गए कार्य का भुगतान एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा, ताकि वृद्धजनों पर किसी प्रकार का आर्थिक भार न पड़े। अभियान के दौरान गठित टीमों की लगातार मॉनिटरिंग की गई तथा उन्हें समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पूरी टीम, संबंधित विभागों और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक मेहनत और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण यह अभियान सफल हो सका प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण बना अभियान ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। अभियान के माध्यम से हजारों वृद्धजनों को पुनः सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनके जीवन में राहत और विश्वास दोनों बढ़े हैं। - Damoh News