मेरठ: मेरठ को मिली 54.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात:CM योगी ने लखनऊ से किया योजनाओं का शिलान्यास
Meerut, Meerut | Mar 12, 2024 मेरठ महानगर को सीएम योगी ने मंगलवार को 54.95 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इन योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसमें नगर निगम परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग, सूरजकुंड पार्क में सीनियर सिटीजन केयर सेंटर और शहर में सार्वजनिक जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।