रात्रि में पुलिस थानों में कांड दैनिकी लेखन का विशेष सत्र
जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर शुक्रवार की रात जिले के सभी थाना परिसरों में थानाध्यक्षों की निगरानी में अनुसंधानकर्ताओं के साथ कांड दैनिकी लेखन का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान अनुसंधानकर्ताओं को कांडों की दैनिकी को अद्यतन एवं प्रभावी तरीके से तैयार करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन तथा केस डायरी लेखन के दौरान अनुसंधानकर्ताओं के समक्ष आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान करना रहा। थानाध्यक्षों ने विभिन्न कांडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में आवश्यक बिंदुओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांडों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा केस डायरी को तथ्यों के आधार पर व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस तरह के विशेष सत्रों के माध्यम से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।रात्रि में पुलिस थानों में कांड दैनिकी लेखन का विशेष सत्र
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर शुक्रवार की रात जिले के सभी थाना परिसरों में थानाध्यक्षों की निगरानी में अनुसंधानकर्ताओं के साथ कांड दैनिकी लेखन का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान अनुसंधानकर्ताओं को कांडों की दैनिकी को अद्यतन एवं प्रभावी तरीके से तैयार करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन तथा केस डायरी लेखन के दौरान अनुसंधानकर्ताओं के समक्ष आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान करना रहा। थानाध्यक्षों ने विभिन्न कांडों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में आवश्यक बिंदुओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांडों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा केस डायरी को तथ्यों के आधार पर व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस तरह के विशेष सत्रों के माध्यम से लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और अनुसंधान की गुणवत्ता बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 22, 2026