तिलहर: खुदागंज पुलिस ने न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर। खुदागंज पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपपुर निवासी मो. आरिफ पुत्र रिजाजुद्दीन के खिलाफ वाद संख्या 89/24, केस संख्या 513/18 में धारा 279/338 भादवि के तहत एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने 16 अगस्त को अभियुक्त के घर पर दबिश दी।