डिंडौरी: तांतर गांव के युवक ने परिवार आईडी से पत्नी की समग्र आईडी अलग करने के लिए कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के तांतर गांव के युवक ने परिवार आईडी से अपनी और पत्नी की समग्र आईडी विभाजन को लेकर बुधवार सुबह 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल युवक ने बताया कि पत्नी 9 माह की गर्भवती है और सामग्र आईडी अलग ना होने के कारण राशन सहित आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है और किसी भी प्रकार से शासन की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा ।