जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी सुमनयादव ने ब्रह्मानंद यादव के परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, 50 हजार रुपये की दी सहयोग राशि
संत कबीर नगर। चर्चित पहलवान एवं जिला केसरी रहे स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी सुमन यादव उनके घर पहुंचीं।
उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर परिजनों का हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
सुमन यादव ने स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
इस दौरान उन्होंने ब्रह्मानंद यादव के दोनों बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल की। सुमन यादव ने कहा कि जैसे हमारे तीन बच्चे हैं वैसे दो बच्चे और भी है और उन्होंने पढ़ाई से ल�