होशंगाबाद नगर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने ब्लिंकिट, रिलायंस मार्ट से दूध-घी सैंपल लिए, इटारसी से 19 किलो घी ज़ब्त, प्रयोगशाला भेजा
नर्मदापुरम खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कलेक्टर के निर्देश पर दूध व दूध से बने उत्पादों की गुरुवार देर रात तक विशेष जांच अभियान के तहत नर्मदापुरम, इटारसी मे कार्रवाई की नर्मदापुरम में ब्लिंकिट,रिलायंस स्मार्ट का निरीक्षण कर 4 नमूने लिए।इटारसी में कर्मा एजेंसी का निरीक्षण कर प्योराश्योर घी के नमूने जांच के लिए 19.68 किलो घी जब्त कर रात 12 बजे प्रयोगशाला भेजा।