भीलवाड़ा: सरकारी नाली निर्माण एवं प्रशासनिक आदेशों की पालना की मांग को लेकर UIT में प्रकाशचंद्र का मौन सत्याग्रह 11वें दिन भी जारी
भीलवाड़ा। सरकारी नाली निर्माण एवं प्रशासनिक आदेशों की पालना की मांग को लेकर यूआईटी कार्यालय में प्रकाश चंद्र गुर्जर का मौन सत्याग्रह सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा।प्रकाश चंद्र गुर्जर ने कहा कि यूआईटी द्वारा जारी पाँच नोटिस तथा एसडीएम के 26 जून के आदेश की समय-सीमा समाप्त होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।