कुचाई: रोलाहातु पंचायत में एक करोड़ की 3 विकास योजनाओं का शिलान्यास, विधायक दशरथ गागराई बोले- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा
कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र रोलाहातु पंचायत में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। अनाबद्ध निधि से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं का मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। विधायक ने लुदुबेड़ा चौक से कसराउली होते हुए डा