संयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी समेत 22 कर्मचारी मिले गैरहाजिर
डीएम के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही, सभी से मांगा स्पष्टीकरण
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार सुबह 10:25 बजे कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सहित कुल 22 कार्मिक अनुपस्थित मिले। डीएम ने कर्मचारियों की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सभी कार्मिकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थिति व्यवस्था, कार्यप्रणाली और शासकीय कार्यों के संचालन की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बनाए गए डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर हेल्पलाइन 1950 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को विधिवत दर्ज किया जाए और उनका समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 23, 2026