31 अगस्त का दिन विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया
बड़वानी 31 अगस्त 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 31 अगस्त को प्रतिवर्ष सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में विमुक्ति दिवस के रूप में मनाये जाने के आदेश के परिपालन मे जिला स्तर पर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं जिला स्तरीय कमेटी के मार्गदर्शन में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए 31 अगस्त का दिन विमुक्त दिवस के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय परिसर, राजघाट रोड़, बड़वानी में हर्षाेउल्लास से मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री तारासिह पंवार बंजारा समाज पूर्व जिला अध्यक्ष एवं शासन द्वारा मनोनीत सदस्य, मुख्य अतिथि श्री समीर राठौड़ विमुक्त घुमक्कड डेवलेपमेंन्ट फाउण्डेशन, विशेष अथिति श्री नानसिह राठौड बंजारा सामजसेवी मेणीमाता, श्री टी.एस. डुडवे उप संचालक जिला रोजगार, श्री मनीष जोशी डाईट बड़वानी उपस्थित थे।
संचालन श्री नानुराम यादव अधीक्षक पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास बड़वानी द्वारा किया गया। कार्यलयीन स्टॉफ श्री सुनील चौहान, विशाल पुरोहित, श्री कैलाश चौहान, श्रीमती वदंना अरोरा, श्रीमती मेघा मेहता उपस्थित थे। आभार श्री गोपाल जाधव, अधीक्षक विमुक्त जाति बालक छात्रावास सेंधवा द्वारा किया गया।
#JansamparkMP
#Badwani
Barwani, Madhya Pradesh | Aug 31, 2026