सिरसागंज: सावन के तीसरे सोमवार को नगर के शिव मंदिरों में गूंजा ‘बम-बम भोले’, भक्ति और आस्था का नजारा
श्रावण मास के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर नगर सिरसागंज में शिव मंदिरों पर भोले के भक्तों का तांता लगा रहा, श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध फल फूल धतूरा बेलपत्र शहद घी दही जल आदि से अभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। अलसुबह से ही नगर के शिव मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर भक्तगण पहुंचने लगे, वहीं महिला व पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा उपवास रख कर शिव आराधना की गई।