चूरू: कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
Churu, Churu | Aug 4, 2025 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार शाम 4 बजे करीब को कलेक्ट्रेट वीसी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को हर घर तिरंगा, मिशन हरियालो राजस्थान और संपर्क पोर्टल से जुड़ी गतिविधियों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया जाए।