चूरू: सरदारशहर के लिव-इन में रह रहे युवक-युवती को मिल रही जान की धमकी, चूरू एसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा
Churu, Churu | Aug 4, 2025 चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र के युवक-युवती का लिव-इन रिलेशनशिप अब उनके लिए मुसीबत बन गया है। परिवार की रजामंदी के बिना साथ रह रहे दोनो को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी हैं। ऐसे में दोनों ने चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।