चूरू: राघा छोटी गांव के खेत में पोटाश चलाते समय हुआ ब्लास्ट, 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | Aug 4, 2025 चूरू जिले के राघा छोटी गांव के खेत में गोवंश को भगाने के लिए पोटाश चलाते समय एक 6 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पोटाश उसके हाथ में ही फट गया, जिससे उसकी हथेली में गहरा घाव हो गया और मांसपेशियां व हड्डियां तक नजर आने लगीं। घटना के तुरंत बाद परिजन बालक को पहले राजगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे।