चूरू: कोतवाली पुलिस ने फर्जी जमीन सौदे से करोड़ों की ठगी मामले में आरोपी को झुंझुनूं जिले से किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 4, 2025 चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने झुंझुनूं जिले के कुहाडू बास गांव निवासी 53 वर्षीय रतिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आम के बगीचे वाली जमीन दिलवाने के नाम पर ठगी करने का आरोप है।